करीना कपूर ख़ान एक बार फिर अपनी नई फिल्म लेकर वापस आ गई हैं. सितंबर में रिलीज़ होने वाली यह फ़िल्म, अभी से चर्चा में आ गई है. जिसका अहम कारण फ़िल्ममेकर्स द्वारा शेयर किया गया बिहाइंड द सीन और दमदार स्टार कास्ट है.
मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

दायरा मूवी जल्द होगी रिलीज़
फिल्म दायरा में मुख्य कलाकार के रूप में करीना कपूर ख़ान और पृथ्वीराज सुकुमारन नज़र आयेंगे. फिल्म में दोनों को पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है.
यह कहानी क्राइम-थ्रिलर थीम पर आधारित है, जो अपराध, न्याय और इससे समाज में पड़ने वाले प्रभाव को दिखाएगी.
दायरा फ़िल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक डार्क क्राइम ड्रामा भी है. मेघना गुलज़ार और जंगली पिक्चर्स के बीच यह तीसरा बड़ा कोलैबोरेशन है.
BTS वीडियो ने बढ़ाई फैंस में क्रेज़
मेकर्स ने सिर्फ़ फ़िल्म की रिलीज़ डेट का एलान नहीं किया, बल्कि इस बीटीएस से काफ़ी चीज़े फैन्स के साथ शेयर की हैं. इसमें हरियाणा की जेल सहित टोल प्लाजा जैसे असली लोकेशंस की झलक दिखाई गई है.
निर्देशक मेघना इससे पहले भी राज़ी और तलवार जैसी सुपरहिट और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्मों को डायरेक्ट कर चुकी हैं.
पहली बार दिखेगी करीना-पृथ्वीराज की जोड़ी
इस फ़िल्म की उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि पहली बार बड़े पर्दे पर एक अनोखी जोड़ी देखने को मिलने वाली है. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान और साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.
दोनों कलाकारों का सीरियस और अनोखा लुक काफ़ी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके टीज़र का डायलॉग, “कुछ लाइने खींची जाती हैं, कुछ पार की जाती हैं, एक विकल्प इंतज़ार करता है” अभी से लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
मुख्य टीज़र का इंतजार जारी
हालाँकि, फ़िल्म का मुख्य टीज़र अभी आना बाक़ी है, और जिस टीज़र के डायलॉग वायरल हो रहे हैं, वह 18 जून 2026 को जारी किया गया था. इसकी टाइमिंग लगभग 1 मिनट 45 सेकेंड के बीच की है.
फ़िल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू हुई थी. इस फ़िल्म का समय 2 घंटे 20 मिनट के बीच का बताया जा रहा है. फ़िल्म की शूटिंग हरियाणा और उत्तर भारत की वास्तविक लोकेशन पर की गई है.
"करीना कपूर ख़ान एक बार फिर अपनी नई फिल्म लेकर वापस आ गई हैं. सितंबर में रिलीज़ होने वाली यह फ़िल्म, अभी से चर्चा में आ गई है. जिसका अहम कारण…"
