भारत पाकिस्तान के बटवारे के दर्द और उम्र भर अधूरे रह गए प्यार पर आधारित फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ आज यानी 12 जून को सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुकी हैं। फैन्स के बीच इस फ़िल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं।
मैं वापिस आऊँगा फ़िल्म के निर्देशक इम्तियाज़ अली हैं और इसके संगीतकार ए. आर. रहमान है। फ़िल्म के मुख्य किरदार, दिलजीत दोसांझ हैं जो कि निर्वैर ग्रेवाल का लीड रोल निभायेंगे, फ़िल्म की कहानी के अनुसार वह लंदन में रहते हैं और अपने दादा जी की आख़िरी इच्छा पूरी करने के लिए और उनके अतीत का रहस्य सुलझाने के लिए पाकिस्तान के सरगोधा जाते हैं।
फ़िल्म की मुख्य हीरोएन अफ़साना यानी शरवरी वाघ हैं, जो कि देश के बटवारे से पहले ईशर (कीनू) की प्रेमिका थी।
नसीरुद्दीन शाह ने ईशर (कीनू) की भूमिका निभाई है, जिसमे वह निर्वैर के दादा जी के पात्र के रूप में नज़र आए है। वह डिमेंशिया बीमारी से जूझ रहे हैं और विभाजन के समय छूटे अपने घर और प्यार को याद करते हैं।
इस फ़िल्म में मुख्यतः लीड रोल में दिलजीत नज़र आयेंगे लेकिन नसीरुद्दीन फ़्लैशबैक के मुख्य हीरो की भूमिका निभायेंगे, जहाँ पंजाब में उनके जवानी के दिनों और उनकी अधूरी प्रेम कहानी को दिखाया गया है।
फ़िल्म के आज ही रिलीज़ होने के कारण उसके पहले दिन की कमाई के आंकड़े आने बाक़ी हैं। हालाँकि रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भारत में फ़िल्म की ओपनिंग दो करोड़ से लेकर चार करोड़ तक मानी जा रही है।
मीडिया पोर्टलस के अनुसार, फिल्म को ज्यादातर अच्छे रिव्यू मिले हैं। दर्शकों और समीक्षकों ने इसकी भावुक प्यार की कहानी और कलाकारों के अभिनय की तारीफ की है। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी है। इसके बावजूद, यह फिल्म अपने भावनात्मक अंदाज और दिल को छू लेने वाली कहानी के लिए पसंद की जा रही है।
"भारत पाकिस्तान के बटवारे के दर्द और उम्र भर अधूरे रह गए प्यार पर आधारित फ़िल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ आज यानी 12 जून को सिनेमा घरों में रिलीज़ हो …"
