रॉनि स्क्रूवाला की अगुवाई वाली upGrad ने एडटेक कंपनी Unacademy को महज 1,899 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 2021 में अनअकैडमी की पीक वैल्यूएशन 32,665 करोड़ रुपये थी, यानी मौजूदा डील उस वैल्यूएशन के सिर्फ 6% पर हुई है.

कोविड के बाद आई मंदी
महामारी के दौरान अनअकैडमी ने तेजी से विस्तार किया था, लेकिन जैसे ही छात्र वापस ऑफलाइन क्लासरूम की तरफ लौटे, कंपनी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. आक्रामक खर्च और कई सेगमेंट में एक साथ विस्तार, ऊपर से फंडिंग का मुश्किल दौर, इन सबने मिलकर कंपनी को लागत में कटौती, छंटनी और कई बिजनेस यूनिट बंद करने पर मजबूर कर दिया. इसी दौर में कंपनी की वैल्यूएशन अपने पीक से भारी गिरावट के साथ नीचे आती चली गई, जो एडटेक सेक्टर में आई व्यापक पोस्ट-कोविड करेक्शन का ही हिस्सा था.

कंपनी के पास पैसों की कमी नहीं, फिर क्यों बिकी?
अनअकैडमी के Co-founder और CEO गौरव मुंजाल ने खुद इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,की कंपनी के बिकने का फैसला नकदी की कमी का नतीजा नहीं है. कंपनी के पास करीब 400 करोड़ रुपये मौजूद हैं, जिसमें से अकेले बैंक में करीब 900 करोड़ रुपये जमा हैं. 

मुंजाल ने एक पोस्ट में लिखा कि कई स्कूलवालों से बातचीत के बाद उन्हें लगा कि एक बड़े एजुकेशन सेक्टर में रहना बेहतर रहेगा, बजाय अकेले जूझते रहने के. 

यह अधिग्रहण क्यों हुआ?
फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील अपग्रेड को टेस्ट-प्रिपरेशन सेगमेंट में एंट्री दिलाती है, जहां पहले उसकी मौजूदगी नहीं थी. 
इस डील का सॉफ्ट हैट टेक्नोलॉजीज (अनअकैडमी की पैरंट कंपनी) के लिए फायदा यह है कि अब वह अपग्रेड के जरिए विस्तार कर सकेगी, यानी यह उसकी लॉन्ग-टर्म रणनीति का हिस्सा है. 

प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी और शेयर स्वैप
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 7 जुलाई को इस डील को हरी झंडी दे दी थी. यह पूरी डील शेयरों की अदला-बदली के जरिए हुई है, नकद भुगतान के जरिए नहीं. अनअकैडमी की मौजूदा वैल्यूएशन 1,955-2,055 करोड़ रुपये आंकी गई, जबकि 2021 में कंपनी की पीक वैल्यूएशन 32,665 करोड़ रुपये थी. 

मुंजाल सीईओ बने रहेंगे
डील के बाद भी गौरव मुंजाल अनअकैडमी के सीईओ बने रहने की उम्मीद है, यानी कंपनी की पूरी लीडरशिप टीम बरकरार रहेगी, बस शेयरधारकों के बदले में अपग्रेड के शेयर मिलेंगे. अनअकैडमी अब चार साल बाद एक ऐसी कंपनी में तब्दील हो गई है जिसमें उसका पहचान (कर्मचारियों और शेयर धारकों के तौर पर) दूसरी कंपनी की स्कीम में समाहित हो चुकी है. 

2021 में यूनिकॉर्न बनी अनअकैडमी ने यूट्यूब पर 10 अरब से ज्यादा व्यूज बटोरे थे और कई सेलिब्रिटी शिक्षकों को जोड़ा था. लेकिन एडटेक सेक्टर की मंदी और फंडिंग विंटर ने आखिरकार कंपनी को इस मुकाम पर ला खड़ा किया, जहां उसे अपनी स्वतंत्र पहचान छोड़नी पड़ी.

 

-ममता सिंह 

"रॉनि स्क्रूवाला की अगुवाई वाली upGrad ने एडटेक कंपनी Unacademy को महज 1,899 करोड़ रुपये में खरीद लिया है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 202…"