पश्चिम बंगाल में जहां तृणमूल बिखर रही है, वहीं भाजपा अपनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कैबिनेट विस्तार कर दिया है. राज्यपाल आर. एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिसके बाद मंत्रिपरिषद की कुल संख्या 41 हो गई है.

इस विस्तार में 13 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 राज्य मंत्री शामिल हैं. भाजपा ने अनुभवी नेताओं, पूर्व सांसदों, पेशेवरों और विभिन्न सामाजिक समूहों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है.

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गृह, कार्मिक, कानून, भूमि एवं भूमि सुधार, ऊर्जा और सूचना एवं संस्कृति जैसे अहम विभाग अपने पास रखे हैं. वहीं वरिष्ठ पत्रकार से राजनेता बने स्वपन दासगुप्ता को वित्त विभाग सौंपा गया है. पूर्व तृणमूल नेता तपस रॉय को उद्योग विभाग मिला है, जबकि स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक सुधार जैसे महत्वपूर्ण विभाग अनुभवी चेहरों को दिए गए हैं.

 

मंत्री मंडल के विभाग निम्न हैं. 

 

मंत्रीविभागपृष्ठभूमिसुवेंदु अधिकारीगृह, कानून, ऊर्जापूर्व लोकसभा सांसद, नंदीग्राम से विधायक, भाजपा के बंगाल अभियान का प्रमुख चेहरास्वपन दासगुप्तावित्तवरिष्ठ पत्रकार, पूर्व राज्यसभा सांसद, नीति और अर्थव्यवस्था पर विशेषज्ञतातपस रॉयउद्योगलंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस में रहे, बाद में भाजपा में शामिलDilip Ghoshवरिष्ठ कैबिनेट सदस्यपूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, संगठन के मजबूत नेताAgnimitra Paulमहत्वपूर्ण विभागफैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं, महिला नेतृत्व का प्रमुख चेहराNisith Pramanikकैबिनेट सदस्यपूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तर बंगाल में प्रभावशाली नेताAshok Dindaराज्य मंत्रीपूर्व भारतीय क्रिकेटर, 2021 के बाद सक्रिय राजनीति में आएShankar Ghoshकैबिनेट मंत्रीसंगठन और विधानसभा दोनों में सक्रिय भूमिकाArjun Singhकैबिनेट मंत्रीपूर्व सांसद, श्रमिक राजनीति और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रभाव
"पश्चिम बंगाल में जहां तृणमूल बिखर रही है, वहीं भाजपा अपनी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली…"