सोने के साथ-साथ चाँदी की कीमतों में भी आज कमजोरी बनी हुई है. देश के सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाली चाँदी का भाव लगभग ₹2.35 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास बना हुआ है, जबकि MCX पर भी चांदी दबाव में कारोबार कर रही है. यह गिरावट इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसी साल जनवरी में चांदी ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद कीमतों में तेज गिरावट आई और अब चाँदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 52% से अधिक नीचे कारोबार कर रही है.
कितना था ऑल टाइम हाई कीमतें?
साल 2026 की शुरुआत में चाँदी ने रिकॉर्ड तेज़ी दिखाई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सिल्वर ने नया ऑल टाइम हाई बनाया, जबकि घरेलू बाजार में भी कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर लगभग 3.86 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई थीं. इसके बाद वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, मुनाफा वसूली और ब्याज दरों को लेकर बढ़ी चिंताओं के कारण कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली.
ये भी पढ़ें: Silver Thursday जब दो भाइयों ने पूरी दुनिया की चाँदी खरीदनी चाही, फिर एक दिन में ही चाँदी में भूचाल
चाँदी क्यों सस्ती हो रही है?
चाँदी की मौजूदा गिरावट के पीछे कई बड़े कारण हैं.
- निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग.
- अमेरिकी फेडरल रिजर्व के लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बनाए रखने की आशंका.
- मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड.
- कमोडिटी बाजार में जोखिम लेने की धारणा कमजोर होना.
इन वजहों से निवेशकों ने कीमती धातुओं में अपनी हिस्सेदारी घटाई है, जिसका असर चाँदी की कीमतों पर भी पड़ा है. कीमतों में गिरावट के बावजूद चांदी के मूलभूत कारक अभी भी मजबूत माने जा रहे हैं.
वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार दुनिया में लगातार छठे साल सिल्वर की मांग उसकी आपूर्ति से अधिक रहने का अनुमान है. सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन (EV), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा क्षेत्र में चाँदी की मांग लगातार बढ़ रही है.
आम निवेशक क्या करें?
अगर आप चाँदी में निवेश करना चाहते हैं तो केवल कीमत गिरने की वजह से एकमुश्त निवेश करने से बचें. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी अस्थिरता वाले बाजार में SIP या चरणबद्ध निवेश बेहतर रणनीति हो सकती है.
लंबी अवधि के निवेशकों के लिए चाँदी अभी भी आकर्षक विकल्प मानी जा रही है, लेकिन आने वाले दिनों में अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों के आधार पर इसमें उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है.
"सोने के साथ-साथ चाँदी की कीमतों में भी आज कमजोरी बनी हुई है. देश के सर्राफा बाजार में 999 शुद्धता वाली चाँदी का भाव लगभग ₹2.35 लाख प्रति किल…"
