जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को भारत के दौरे पर हैं. इस मौके पर वो प्रधानमत्री के साथ नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुई. कार्यक्रम में दोनों नेताओं के बीच अच्छी और करीबी बातचीत देखने को मिली, पीएम मोदी ने अलग-अलग मौकों पर सनाए तकाइची को ‘छोटी बहन’ कहकर संबोधित किया, इस से पहले ये बात संयुक्त प्रेस में सुनने को मिली थी.
प्रधानमंत्री मोदी को बताया बड़ा भाई
हैदराबाद हाउस में हुई भारत-जापान द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री तकाइची ने एक बातचीत में कहा कि वह जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को अपना “बड़ा भाई” मानती थीं, क्योंकि उनके बीच उम्र का फर्क था और उनका संबंध काफी करीबी और सम्मानपूर्ण था.
इसी बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि अब वह प्रधानमंत्री मोदी को भी उसी तरह “बड़े भाई” जैसा मानती हैं. सरल शब्दों में, उन्होंने यह जताया कि वह पीएम मोदी को भी बहुत सम्मान और अपनापन देती हैं, जैसे किसी बड़े भाई को दिया जाता है.
मारुति सुजुकी की चौथी फैक्ट्री का उद्घाटन किया
इसी क्रम में नई दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया-जापान ज्वाइंट इकोनॉमिक फोरम’ के दौरान एक कार्यक्रम हुआ, जहां मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड की IMT खरखौदा (हरियाणा) खरखौदा में मारुति सुजुकी की चौथी फैक्ट्री का उद्घाटन किया गया.
इस उद्घाटन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया. यह परियोजना मारुति सुज़ुकी के भारत में 40 वर्षों से अधिक के सफर में एक बड़ा और ऐतिहासिक मील का पत्थर मानी जा रही है, जो भारत-जापान आर्थिक साझेदारी को और मजबूती देती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री सनाए तकाइची बेहद खुश नजर आईं.
कार्यक्रम में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर और अध्यक्ष तोशिहिरो सुजुकी, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के MD और CEO हिसाशी ताकेउची, और भारत सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.
"जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची 1-3 जुलाई को भारत के दौरे पर हैं. इस मौके पर वो प्रधानमत्री के साथ नई दिल्ली में आयोजित 16वें भारत-जापान व…"
