उत्तर प्रदेश के एक और शहर में ईद के रोज विवाद हो गया है. यह विवाद दिल्ली से सटे गाजियाबाद का बताया जा रहा है. दरअसल, ईद का त्योहार गाजियाबाद में उस समय सुर्खियों में आ गया, जब खोड़ा थाना क्षेत्र में शाम के वक्त 17 वर्षीय युवक सूर्या चौहान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई.

यह मामला अब तेजी से सांप्रदायिक और राजनीतिक रंग पकड़ता जा रहा है. जहां एक तरफ घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ सपा ने राज्य की चरमराई कानून व्यवस्था की ओर इशारा किया है.

घटना का विवरण

पुलिस की जांच अभी बाकी है लेकिन खबरों के हवाले से कहा जा रहा है कि, आरोपियों ने आपसी रंजिश का बदला लेने इस हत्या को अंजाम दिया है. अभी तक की जांच में किसी सांप्रदायिक मकसद की पुष्टि नहीं हो सकी है.

घटना के विवरण में परिवारजनों का कहना है कि, सूर्या को फोन लगाकर बुलाया गया और उसके पहुंचते ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया.

सूर्या के दोस्त आयुष के अनुसार, बकरीद के दिन आरोपी ने सूर्या को ईद मनाने के लिए बुलाया और जब सूर्या ने यह साफ कर दिया कि हम नॉनवेज नहीं खाते हैं, तब आरोपी ने बकरा हलाल होते दिखाने का बहाना देकर सूर्या को फंसा लिया.

CCTV फुटेज से खुलासा

इस हत्याकांड का CCTV फुटेज सुनियोजित ढंग से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है. वायरल होते ही मामला नए सिरे से तूल पकड़ गया है. इस आपसी रंजिश के मामले को सांप्रदायिक और राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. घटना का वीडियो वायरल होने के चलते राज्य भर में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं.

मृतक सूर्या की मां ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए, असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक पर हत्या के आरोप लगाए हैं. इसी बीच राज्य की पुलिस भी सक्रिय हो गई है. पूरे खोड़ा क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस का कहना है कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तफ्तीश जारी है.

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

हत्याकांड की पदचाप राजनीतिक गलियारों में भी पहुंच गई है. राज्य के प्रमुख दलों के बयान भी आने लगे हैं. इसी क्रम में सत्तारूढ़ भाजपा के उप मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं समाजवादी पार्टी ने इस घटना को लेकर सरकार की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

कांग्रेस ने भी हत्याकांड की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. जबकि, बसपा सुप्रीमो मायावती इस घटना को चुनावों से जोड़ते हुए बोली हैं कि, जो मौसम की आहट बताते हुए बोला है कि, इस तरह की घटनाएं बेहद दुखद हैं और राज्य सरकार को स्थिति को संभालने के लिए तत्काल और सख्त कदम उठाने की जरूरत है.

हिंदू संगठनों का विरोध

विवाद में हिंदू संगठन भी कूद पड़े हैं. संगठनों ने पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. सूर्या की मौत की खबर फैलते ही पूरे खोड़ा क्षेत्र में भारी रोष और सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनती जा रही है.

ये भी पढ़ें: गाय की कुर्बानी पर कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पशु वध पर.....

"उत्तर प्रदेश के एक और शहर में ईद के रोज विवाद हो गया है. यह विवाद दिल्ली से सटे गाजियाबाद का बताया जा रहा है. दरअसल, ईद का त्योहार गाजियाबाद…"