मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने टिकट की घोषणा करदी थी, जिसके बाद इलाके में बवाल मच गया. पूर्व ग्रह मंत्री और कद्दावर बीजेपी नेता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने की वजह से उनके समर्थको ने हुड़दंग मचा दिया, हजारो समर्थको ने देर रात तक नेशनल हाईवे NH-44 पर चक्का जाम करदिया. इतना ही काफी नहीं था की चक्का जाम करने बाद सुबह 4 बजे गुस्से से भरी भीड़ ने पुलिस के उप्पर पथरबाजी करडाली, जिसमे दतिया के एसपी मयूर खंडेलवाल और एडिशनल एसपी समेत 6 से जयदा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

एसपी खंडेलवाल क्या बोले?

एसपी खंडेलवाल के मुताबिक 3000 से ज्यादा उपद्रवी दतिया शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे. उन्होंने जबरन बाजार बंद कराए और नेशनल हाईवे पर 'चक्का जाम' कर दिया इसकी वजह से हाईवे पर करीब 15 किलोमीटर लम्बा घना जाम लग गया, जिसकी वजह से पडोसी जिलों की यातायात व्यवस्था भी डगमगा गई. एसपी और प्रदर्शनकारियों कई बार जाम हटाने की गुजारिश की, लेकिन वो नहीं माने सुबह करीब 4 बजे नरोत्तम मिश्रा के समर्थको ने पुलिसकर्मियो पर पत्थरो से हमला करदिया।
मयूर खंडेलवाल ने कहा, "माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद पत्थरबाजी और तेज होगई, जिसमें मुझे, एडिशनल एसपी और हमारे 6 से जयदा को काफी जयदा गंभीर चोटें आई हैं. उनका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है, इसके बाद पुलिस ने सख्ती साधते हुए दोबारा आँसू  आंसू गैस का इस्तेमाल किया और बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ा. कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और बाकियों को सरेंडर करने की चेतावनी दी गई है.

क्यों नाराज हैं नरोत्तम मिश्रा के समर्थक?

दरअसल, बीजेपी ने शुक्रवार को दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए सीनियर नेता नरोत्तम मिश्रा का पत्ता काटते हुए आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया. पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उनके समर्थकों को पूरा भरोसा था कि टिकट उन्हें ही मिलेगा और जैसे ही आशुतोष तिवारी के नाम का ऐलान हुआ, नरोत्तम मिश्रा के समर्थक सड़कों पर उतर आए. कुछ समर्थक शर्ट उतारकर सड़क पर लेट गए और 'नरोत्तम दादा' को टिकट  मिलने पर बीजेपी छोड़ने तक की धमकी देने लगे. हालांकि, टिकट मिलने के बाद आशुतोष तिवारी ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा उनके अभिभावक हैं और उन्होंने उनके लिए लिए चुनाव प्रचार करने की बात कही है.

"मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने टिकट की घोषणा करदी थी, जिसके बाद इलाके में बवाल मच गया. पूर्व ग्रह म…"