अमेरिका और ईरान में जंग तेज़ हो गई है. मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध से ग्लोबल टेंशन एक बार फिर चरम पर है. जहां तमाम देश इस युद्ध से तनाव में हैं. इस बीच भारतीयों के लिए खुशखबरी एक है. ग्लोबल चुनौतियों के बीच इंडिया ने एक डील तय की है. जिसका नाम FTA है. इस डील की जानकारी खुद केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने दी. उन्होंने ने कहा, 15 जुलाई को भारत-ब्रिटेन के बीच यह डील लागू हो सकती है. ऐसा होने पर भारत की कुछ चुनिंदा देशों पर आयात निर्भरता में कमी आएगी.
FTA क्या है?
FTA (Free Trade Agreement) यानी मुक्त व्यापार समझौता. दो या दो से अधिक देशों के बीच होने वाला ऐसा समझौता, जिसमें आयात-निर्यात पर लगने वाले शुल्क और व्यापारिक बाधाओं को कम या खत्म किया जाता है. इससे भारत का निर्यात बढ़ेगा. रोजगार और विदेशी निवेश में बढ़ावा मिलेगा. 'मेक इन इंडिया' और मजबूत होगा, IT सर्विस सेक्टर में नए अवसर मिलेंगे. साथ ही भारत की वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन और मजबूत होगी.
भारत ने दनादन किए व्यापार समझौते
वैश्विक स्तर पर बढ़ते आर्थिक और भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत लगातार अपने व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने में जुटा है. अमेरिका के टैरिफ विवाद और मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बावजूद भारत ने यूरोपीय संघ (EU), ओमान, न्यूजीलैंड और ब्रिटेन जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों को आगे बढ़ाया है. भारत-ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से भारतीय उत्पादों को ब्रिटेन के बाजार में ड्यूटी-फ्री एंट्री मिलेगी. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, इससे किसानों, मछुआरों, MSMEs और घरेलू उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा. वहीं, गोयल 14 जुलाई से ब्रसेल्स में होने वाली भारत-यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद (TTC) की बैठक में हिस्सा लेकर लंबित व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे.
मंत्री पीयूष गोयल क्या बोले?
मंत्री गोयल ने कहा यह केवल वस्तुओं और सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगा. ब्रिटेन में काम कर रहे हजारों भारतीय पेशेवरों को भी लाभ मिलेगा. इसमें ‘डबल कंट्रीब्यूशन कन्वेंशन’ (DCC) शामिल है. इसके तहत 5 साल तक भारतीय पेशेवरों को वहां की सामाजिक सुरक्षा में योगदान नहीं देना होगा. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, 'पहले भारतीय पेशेवरों को उनके वेतन का करीब 25% हिस्सा ब्रिटेन सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना में जाता था. लेकिन, अब यह पैसा भारत में उनके भविष्य निधि भविष्य निधि खाते (PF Account) में जमा होगा, जिस पर 8.25% सालाना ब्याज मिलेगा. यह पूरा पैसा टैक्स फ्री होगा.
कई आयातित सामान होंगे सस्ते
इस डील से कई सामानों पर शून्य या उससे कम टैरिफ लगेगा. जहां पहले व्हिस्की पर 150% टैरिफ लगता था. वहीं, अब 40% ही लगेगा. वहीं, कारों के कीमत में भी 80% तक कटौती होगी.
"अमेरिका और ईरान में जंग तेज़ हो गई है. मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध से ग्लोबल टेंशन एक बार फिर चरम पर है. जहां तमाम देश इस युद्ध से तनाव में हैं…"
