गुलाबी नगरी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का फिनाले हुआ. 23 अगस्त को हुए इस मुकाबले में देशभर से 52 सुंदरियों ने हिस्सा लिया. सभी को पीछे छोड़कर केरल की 19 साल की केजिया लिज मेजो ने खिताब अपने नाम किया. लिज ने अपनी खूबसूरती के साथ टैलेंट और कॉन्फिडेंस से भी जजों का ध्यान खींचा. जीत के बाद अब वह मिस यूनिवर्स 2026 में भारत को रिप्रजेंट करेंगी.
52 कंटेस्टेंट्स के बीच लिज ने मारी बाजी
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में देश के अलग-अलग हिस्सों से 52 कंटेस्टेंट्स पहुंची थीं. सभी ने टैलेंट और कॉन्फिडेंस के साथ अपनी दावेदारी पेश की. लेकिन केरल की केजिया लिज मेजो ने सभी को पीछे छोड़ दिया. उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया.मिस यूनिवर्स 2025 मनिका विश्वकर्मा ने लिज के सिर पर ताज सजाया. इसके बाद से ही लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं.
कौन बनीं फर्स्ट और सेकंड रनर-अप?
इस प्रतियोगिता में तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं. उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 का खिताब भी मिला.
वहीं गुजरात की अनुश्री सतवलेकर सेकंड रनर-अप रहीं. अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता केजिया लिज मेजो मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
लॉ की पढ़ाई कर रही हैं केजिया
केजिया लिज मेजो सिर्फ एक ब्यूटी क्वीन नहीं हैं. वह लॉ स्टूडेंट भी हैं.
इसके साथ ही वह मॉडलिंग करती हैं. वह एक्टर और क्लासिकल डांसर भी हैं. यानी पढ़ाई के साथ वह अपने दूसरे टैलेंट पर भी काम कर रही हैं. लिज पहले ही मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब जीत चुकी हैं. इसी जीत के बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में अपनी जगह बनाई. इतना ही नहीं, वह मिस टीन इंटरनेशनल 2025 की फर्स्ट रनर-अप भी रह चुकी हैं.
स्टाइल के मामले में भी हैं आगे
केजिया लिज मेजो का फैशन सेंस भी काफी शानदार है. वह ट्रेडिशनल से लेकर ग्लैमरस आउटफिट्स तक आसानी से कैरी करती हैं. एक लुक में वह डीप नेक वाले कलरफुल सेक्विन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी में नजर आईं. उन्होंने इसके साथ स्टेटमेंट जूलरी पहनी थी. इस लुक में उनका देसी ग्लैमर साफ नजर आया.
मई में जीता था मिस यूनिवर्स केरल का ताज
मई 2026 में लिज ने मिस यूनिवर्स केरल 2026 का खिताब जीता था. उस दौरान वह खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आई थीं. हरी साड़ी पर गोल्डन जरी का काम था. इसके साथ उन्होंने पारंपरिक जूलरी पहनी थी. सिर पर सजा ताज उनके लुक को और खास बना रहा था. यही जीत उनके लिए मिस यूनिवर्स इंडिया तक पहुंचने की एक बड़ी सीढ़ी बनी.
मिस टीन इंटरनेशनल में भी दिखा चुकी हैं जलवा
केजिया लिज ने कम उम्र में ही ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में अपनी पहचान बना ली थी. 2025 में उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल में हिस्सा लिया. यहां वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं. इस दौरान भी उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला. गोल्डन थाई-हाई स्लिट गाउन में उन्होंने स्टेज पर अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई.
अब इंटरनेशनल मंच पर दिखेगा जलवा
19 साल की उम्र में केजिया लिज मेजो ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद अब उनकी नजर इंटरनेशनल मंच पर है. लॉ की पढ़ाई, मॉडलिंग, एक्टिंग और क्लासिकल डांस जैसे कई टैलेंट के साथ लिज इस सफर के लिए तैयार हैं. अब देखना होगा कि मिस यूनिवर्स 2026 में वह भारत का नाम कितनी ऊंचाई तक ले जाती हैं.
"गुलाबी नगरी जयपुर में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का फिनाले हुआ. 23 अगस्त को हुए इस मुकाबले में देशभर से 52 सुंदरियों ने हिस्सा लिया. सभी को पी…"
