भारत में सक्रिय संगठित अपराध गिरोहों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है. इस गैंग पर हत्या, उगाही, धमकी और आपराधिक साजिश जैसे मामलों में शामिल होने के आरोप हैं. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में इसके सदस्यों के खिलाफ विभिन्न केस दर्ज हैं, जबकि जांच एजेंसियां लगातार इसके नेटवर्क पर कार्रवाई कर रही हैं.
सिध्दू मूसेवाला की हत्या का आरोप
लॉरेंस बिश्नोई के सबसे करीबी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर पंजाबी गायक सिध्दू मुसेवाला के हत्या का आरोप लगा है. इसके अलावा लॉरेंस के भाई अनमोल लॉरेंस पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के हत्या का आरोप लगा है. इन सभी मामलों में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. लेकिन अंतिम फैसला अदालत के हाँथो में थमा हुआ है.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारनें की कथित साजिश के साथ-साथ उनके घर पर फायरिंग करवाने के भी आरोप लॉरेंस गैंग पर लगे हैं. इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, मुंबई और पुणे सहित शहर के कई बड़े उद्योगपतियों से रंगदारी मांगनें का भी आरोप शामिल है.
साबरमती जेल में बंद है लॉरेंस
लॉरेंस फिलहाल साबरमती जेल में बंद है. इसके बावजूद उसका भाई अनमोल विदेश से गैंग का संचालन कर रहा था. हालांकि बाद में उसे अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया और भारत में डिपोर्ट कर दिया गया था.
अलग-अलग देशों में छिपे हैं गैंगस्टर
बिश्नोई गैंग का नेटवर्क कनाडा, अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में हैं. भारत से फरार होकर आए गैंगस्टर इन्हीं देशों में शरण लेकर गैंग चला रहे है. लॉरेंस बिश्नोई का नेटवर्क राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा और पंजाब का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से काफी लंबे समय से है. हालांकि दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ दिन पहले कबूला है कि लॉरेंस से उनका कोई संबंध नहीं है.
भारत में रंगदारी वसूलने का आरोप
जांच एजेंसियों का कहना है कि गैंग से जुड़े कुछ सदस्य विदेशों में रहकर वहां की कानूनी व्यवस्थाओं का लाभ उठाते हुए भारत में कथित तौर पर रंगदारी, धमकियों और गंभीर आपराधिक साजिशों को संचालित करते हैं. आरोप है कि कनाडा, अमेरिका और यूरोप में रहने वाले कुछ भारतीय कारोबारी और प्रवासी भी उगाही की मांग और धमकियों का सामना कर चुके हैं. इसी कारण भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अब इस गिरोह के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर भी लगातार नजर रखकर कार्रवाई कर रही हैं.
"भारत में सक्रिय संगठित अपराध गिरोहों में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम अक्सर सुर्खियों में रहता है. इस गैंग पर हत्या, उगाही, धमकी और आपराधिक सा…"
