30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के बीच तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल JJD की प्रत्याशी वीणा मानवी को पुलिस ने सोमवार यानी 13 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. वीणा मानवी जेडीडी की उम्मीदवार हैं और उनके नामांकन के दौरान यानी सोमवार को ही उनके ख़िलाफ़ अरेस्ट वारंट जारी हुआ था.
वहीं, गिरफ्तारी के बाद तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं.
तेज प्रताप ने कहा,
“यह सब सरकार की साजिश है. हमें फसाया जा रहा है. हम चुनौती देते हैं, ये साज़िश ज़्यादा समय तक चलने नहीं देंगे.”
इसी के साथ उन्होंने दिल्ली से बिहार जाने की घोषणा भी की.
उन्होंने नामांकन के दिन ही अरेस्ट वारंट जारी करने के फैसले पर भी सवाल उठाये और कहा,
“नामांकन से पहले भी वह बाहर थी तब अपने गिरफ़्तार नहीं किया और नामांकन के दिन उनके ख़िलाफ़ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया. ये एक महिला के साथ अन्याय किया गया है.”
उन्होंने वीणा का साथ देते हुए कहा कि वह बिहार आते ही एक प्रेस कॉन्फ़्ररेंस करगें. उन्होंने विपक्ष दल पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्षी हार रहे हैं और वीणा जीत रही है इसीलिए यह षड्यंत्र चलाया गया. हमें उम्मीद है वीणा को न्याय मिलेगा.
क्यों हुई वीणा गिरफ्तार?
पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ धोखाधड़ी (420) का एक मुकदमा दर्ज था, जिसके तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस केस की पूरी डिटेल जैसे F.I.R. की कॉपी या शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक नहीं किया है.
"30 जुलाई को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के बीच तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) को बड़ा झटका लगा है. दरअसल JJD की प्रत्याश…"
