ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत किया गया. गवर्नमेंट हाउस विक्टोरिया में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और भारतीय राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ भी गूँजा.

मेलबर्न पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया. लोगों ने 'भारत माता की जय' और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए. प्रधानमंत्री ने सभी का अभिवादन किया और इस स्वागत को यादगार बताया.

स्कॉट मॉरिसन और बिजनेस लीडर्स से हुई अहम मुलाकात

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की. दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा की.

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और एंथनी अल्बनीज ने बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की. दोनों ने व्यापार और निवेश बढ़ाने पर जोर दिया.

दोनों नेता तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे. इस बैठक में रक्षा, सुरक्षा और कई अहम क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी.

डिफेंस साझेदारी को मजबूती

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर डिफेंस इनोवेशन कॉरिडोर बनाएंगे, जिससे दोनों देशों के रक्षा स्टार्टअप और उद्योगों को साथ काम करने का अवसर मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि मैरीटाइम सिक्योरिटी रोडमैप इंडो-पैसिफिक क्षेत्र (समुद्री सुरक्षा) में दोनों देशों के सहयोग को और मजबूत करेगा.

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को लेकर एक संयुक्त घोषणा भी की है, जिससे भारत और ऑस्ट्रेलिया की रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी.

"ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत किया गया. गवर्नमेंट हाउस विक्टोरिया में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर …"