इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है.
जेडी वेंस ने कहा था कि अमेरिका ही इजरायल का इकलौता ताकतवर सहयोगी है. इस पर नेतन्याहू ने कहा कि वह वेंस का सम्मान करते हैं, लेकिन उनकी हर बात से सहमत नहीं हैं.
फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में नेतन्याहू ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत भी इजरायल का अच्छा मित्र है और वहां से उन्हें काफी समर्थन मिलता है.
इजरायल के और भी समर्थक
उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को व्हाइट हाउस में इजरायल का सबसे बड़ा दोस्त बताया, लेकिन साथ ही कहा कि इजरायल के कई और भी सहयोगी देश हैं.
नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि कई देशों के नेता सार्वजनिक रूप से भले अलग रुख अपनाते हों, लेकिन निजी तौर पर इजरायल के साथ सहयोग और समझौते की बात करते हैं.
जेडी वेंस ने क्या कहा था?
दरअसल, जेडी वेंस ने हाल ही में कहा था कि अगर वह इजरायल की कैबिनेट में होते, तो अपने सबसे ताकतवर सहयोगी अमेरिका के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाते. इसी बयान के बाद नेतन्याहू ने अपनी बात रखी.
"इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के एक बयान पर प्रतिक्रिया दी है.जेडी वेंस ने कहा था कि अमेरिक…"
