अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान मेंअली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर नया बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर वह चाहें, तो एक हमले में ईरान की बाकी बची लीडरशिप को खत्म कर सकते हैं. लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि वह ईरान के साथ बात करना चाहते हैं.

इतना ही नहीं, ट्रंप ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में लोगों के रोने पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि शायद ये आंसू असली नहीं, बल्कि दिखावटी हों.

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब दोनों देशों के बीच शांति समझौते को लागू करने की कोशिशें जारी हैं.

ईरान की प्रतिक्रिया

इस टिप्पणी के जवाब में ईरान ने प्रतिक्रिया दी है. ईरान ने कहा कि ट्रंप की बातों में न तो कोई सभ्यता है और न ही सम्मान.

ईरान ने आगे कहा कि भले ही लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन उनके आदर्शों और विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता.

अर्मेनिया में ईरान के दूतावास ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा कि ट्रंप इन बातों को नहीं समझते, क्योंकि उनमें न तो सभ्यता है, न इतिहास और न ही सम्मान.

पोस्ट में यह भी कहा गया कि उन्होंने अयातुल्ला खामेनेई को मारने की बात कही, लेकिन असल में उन्होंने “इत्र की एक शीशी” तोड़ दी, जिसकी खुशबू अब हर जगह फैल रही है.


 

" अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान मेंअली खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर नया बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर वह चाह…"