जिस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था, वह कल यानी 3 जुलाई को फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. शायद आपने अंदाज़ा लगा ही लिया होगा कि हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट और शरवरी की फ़िल्म ‘अल्फा’ की. इस फ़िल्म ने वर्ल्डवाइड पहले दिन के अंदर कुल 15.80 करोड़ रुपए की कमाई की है.
आंकड़ों को विस्तृत रूप में देखे तो अल्फा का इंडिया नेट कलेक्शन क़रीब 9 करोड़ रुपये है, इंडिया ग्रॉस कलेक्शन करीब 10.80 करोड़, ओवरसीज कलेक्शन करीब 5 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कुल 15.80 है.
फिल्म अल्फा यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं और पहली महिला केंद्रित एक्शन थ्रिलर फिल्म है. जिसके डायरेक्टर शिव रवैल और प्रोडूसर आदित्य चोपड़ा हैं. यह कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है, वहीं श्रीधर राघवन और सौमिल शुक्ला ने इसका स्क्रीनप्ले का भार संभाला है.
बात करें फिल्म के बजट की तो इसका टोटल बजट लगभग 100 से 125 करोड़ रुपए हैं. इसका रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट और 48 सेकेंड्स है.
फ़िल्म के मुख्य कलाकार
फ़िल्म की मुख्य लीड आलिया भट्ट है जिन्होंने सीता ( कोडनेम अल्फा) का खतरनाक सुपर सोल्जर का रोल किया है. वहीं, शर्वरी ने सीता की खोयी हुई बहन का रोल निभाया है, जो फ़िल्म में उनकी मिशन पार्टनर के रूप में भी दिखी है. बॉबी देओल ने कर्नल फतेह सिंह लाखावत का रोल निभाया है, जो फ़िल्म के मुख्य विलन हैं. अनिल कपूर ने कर्नल विक्रांत कौल की भूमिका निभायी है जहाँ वह टीम अल्फा के जनक और सहयोगी हैं.
फ़िल्म की कहानी
कहानी की शुरुआत 27 जुलाई 1999 से होती है. भारतीय सेना के विक्रांत कौल (अनिल कपूर) और फतेह सिंह (बॉबी देओल) मिलकर देश की सबसे खतरनाक और सीक्रेट फोर्स 'टीम अल्फा' बनाने का सपना देखते हैं. इसके लिए सैनिकों को एक विशेष 'अल्फा सीरम' दिया जाता है, जो इंसान की ताकत और रिकवरी क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है.
यह प्रोजेक्ट बंद हो जाता है, लेकिन फतेह सिंह (बॉबी देओल) के इरादे बदल जाते हैं. वह खुद एक बागी कमांडर बन जाता है और सीरम के प्रभाव वाली एक बच्ची (आलिया भट्ट) को आइसोलेशन में रखकर एक 'सुपर सोल्जर' या 'असासिन' की तरह पालता है. जब सीता (आलिया) को अपने अतीत, चोरी हुए बचपन और अपने परिवार का काला सच पता चलता है, तो वह अपनी खोई हुई बहन (शरवरी) के साथ मिलकर अपने ही बनाने वाले (क्रिएटर) और उसके अवैध मिलिट्री प्रोग्राम को खत्म करने के मिशन पर निकलती है.
अभी तक फैन्स के मिक्स्ड रिएक्शन्स सामने आए हैं, लेकिन एक दिन के अंदर कुछ भी कह पाना कठिन है.
"जिस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार था, वह कल यानी 3 जुलाई को फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. शायद आपने अंदाज़ा लगा ही लिया हो…"
