आज हम आमिर ख़ान की नई फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उनके जीवन के अहम दिन की बात करने जा रहे हैं. दरअसल आज आमिर ख़ान पूरे एंटरटेनमेंट सेक्शन में टॉप पर चल रहे हैं क्योंकि आमिर ख़ान ने अपनी 25 सालों से भी ज़्यादा की दोस्ती को एक ज़िंदगी भर के गठबंधन में तब्दील कर लिया है.
आमिर ख़ान ने आज यानी रविवार 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर अपने पुराने रिश्ते को नया नाम दे दिया है. उन्होंने अपने घर पर गौरी से शादी कर ली है, लेकिन आपको बता दें, आमिर ख़ान की यह पहली शादी नहीं बल्कि तीसरी शादी है. जबकि गौरी की भी यह दूसरी शादी है.
गौरी ख़ान 47 साल की हैं जो BBlunt सैलून में पार्टनर और डायरेक्टर होने के साथ-साथ एक क्रिएटिव कंसलटेंट भी है.
स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की शादी
दोनों ने यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत की है, यानी कोर्ट मैरिज. अपनी शादी में दोनों ने काफ़ी कम लोगों को ही बुलाया था, जिसमे परिवार वाले, बच्चे और करीबी शामिल थे. फंक्शन अटेंड करने वाले लोग क़रीब 150 बताए जा रहे हैं.
आमिर और गौरी पहली बार बेंगलुरु में मिले थे, उस समय दोनों के बीच केवल थोड़ी बातचीत थी और वे दोनों सामान्य दोस्त थे. लेकिन कुछ समय बाद दोनों का कांटैक्ट एक दूसरे से किसी कारण पूरी तरह टूट गया.
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था क्योंकि नुज़हत ख़ान (आमिर की चचेरी बहन) के जरिये दोनों का बेंगलुरु में फिर से आमना-सामना हुआ. उनका दोस्ती से प्यार का सफ़र 2024 से शुरू हुआ जब दोनों डेट करने लगे. शुरुआती समय में उन्होंने एक साल तक लांग डिस्टेंस रिलेशनशिप भी मेंटेन किया था.
60वें जन्मदिन पर किया एलान
आमिर ख़ान ने मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी को अपनी पार्टनर के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था. उन्होंने अपने रिश्ते को पहली बार सबके सामने पब्लिक किया था. शादी से पहले ही आमिर और गौरी लिव-इन-रिलेशन में रहने लगे थे क्योंकि साल 2026 के शुरुआत में ही गौरी अपने बेटे को लेकर बेंगलुरु से मुंबई शिफ्ट हो गई थी.
आमिर खान की पहली दो शादियां
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी. रीना दत्ता उनके पड़ोसी थीं और दोनों के बीच धीरे-धीरे प्यार हुआ. फिल्म क़यामत से क़यामत तक के गाने ‘पापा कहते हैं’ में रीना की एक छोटी सी झलक भी दिखी थी. दोनों ने अलग धर्म होने के बावजूद 18 अप्रैल 1986 को कोर्ट मैरिज की थी, जो आमिर के 21वें जन्मदिन के बाद हुई थी. कहा जाता है कि इस शादी का खर्च सिर्फ 10 रुपये आया था. इस शादी से उनके दो बच्चे हुए, बेटा जुनैद खान और बेटी इरा खान.
16 साल बाद 2002 में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन आज भी उनके बीच अच्छे संबंध हैं और रीना उनके परिवार का हिस्सा मानी जाती हैं.
दूसरी शादी आमिर खान ने किरण राव से की थी. दोनों की मुलाकात 2001 में फिल्म लगान के सेट पर हुई थी, जहां किरण असिस्टेंट डायरेक्टर थीं. रीना से तलाक के बाद आमिर मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और इसी दौरान उनकी नजदीकियां किरण से बढ़ीं. इसके बाद 28 दिसंबर 2005 को दोनों ने शादी कर ली. साल 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद राव खान का जन्म हुआ. करीब 15 साल साथ रहने के बाद जुलाई 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वे अपने बेटे के माता-पिता बने रहेंगे और काम के तौर पर भी साथ जुड़े रहेंगे.
"आज हम आमिर ख़ान की नई फिल्म के बारे में नहीं बल्कि उनके जीवन के अहम दिन की बात करने जा रहे हैं. दरअसल आज आमिर ख़ान पूरे एंटरटेनमेंट सेक्शन म…"
