बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में 2026 का हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाना है. पुरुष हॉकी टीम इस वर्ल्ड कप में 51 साल बाद दूसरी बार यह खिताब अपने नाम करने के इरादे से उतरेगा. वहीं महिला टीम पहली बार इस खिताब को अपने नाम करना चाहेगी. कोच फुल्टन के नेतृत्व में भारतीय टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा है. कई मौकों पर भारतीय टीम ने अपने से मजबूत टीमों को हराया है. अब उम्मीद यही है कि भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करेगी.
भारत की उम्मीदें
भारतीय हॉकी टीम की सबसे बड़ी उम्मीद होंगे टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह. टीम के संतुलन और मैच के दौरान गेम में तालमेल बनाना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी. कोच फुल्टन के प्लानिंग और स्ट्रेटजी पर भी सबकी नजरें होंगी. वहीं मिडफील्ड में अनुभवी मनप्रीत भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी साबित हो सकते हैं. पी.आर. श्रीजेश के संन्यास के बाद गोलकीपर मोहित एच एस और सूरज करकेरा पर गोल रोकने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.
भारतीय महिला टीम से भी ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. हॉकी वर्ल्ड कप में महिला टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1974 में देखने को मिला था. उस साल के टूर्नामेंट में विमेंस टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था. अब उम्मीद है कि इस साल वह उससे बेहतर प्रदर्शन करेंगी.
भारतीय टीम का शेड्यूल
पुरुष टीम-
भारत बनाम वेल्स, 15 अगस्त 2026, 04:30 PM
भारत बनाम इंग्लैंड, 17 अगस्त 2026, 06:30 PM
भारत बनाम पाकिस्तान, 19 अगस्त 2026, 06:30 PM
महिला टीम-
भारत बनाम चीन, 16 अगस्त 2026, 04:30 PM
भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 18 अगस्त 2026, 06:30 PM
भारत बनाम इंग्लैंड, 20 अगस्त 2026, 06:30 PM
भारतीय पुरुष टीम स्क्वॉड
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा।
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच.
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद.
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक.
भारतीय विमेंस टीम स्क्वॉड
गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबम
डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुंगी, ज्योति, शिल्पी डबास
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग
फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग
"बेल्जियम और नीदरलैंड्स की संयुक्त मेजबानी में 2026 का हॉकी वर्ल्ड कप खेला जाना है. पुरुष हॉकी टीम इस वर्ल्ड कप में 51 साल बाद दूसरी बार यह ख…"
